शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र में सड़क एक्सीडेंट में आईटीबीपी जवान की मौत होने के समाचार मिल रहे है। बताया जा रहा है कि जवान अपने बेटे के साले की बारात में वापस लौट रहा था,लौटते समय सीहोर थाना सीमा में जवान की बुलोरो मे पीछे से किसी भारी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो खाई रूपी गड्ढे में जा गिरी। इस घटना में जवान की मौत हो गई। घटना आज सुबह 4 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार करैरा थाना सीमा में आने वाले सिल्लारपुर करैरा के निवासी आईटीबीपी में पदस्थ कैलाश नारायण परिहार उम्र 57 साल पुत्र रामचरण परिहार अपने बेटे गजेंद्र परिहार के साले की बारात में ग्राम करहहाटी थाना सीमा भितरवार अपने परिवार के साथ गया था।
बताया जा रहा है कि जवान की फैमिली आज सुबह अपने घर वापस लौट रही थी। सीहोर थाना सीमा में आज सुबह लगभग 4 बजे किसी बड़े वाहन ने जवान की बुलोरो मे पीछे से टक्कर मार दी। इस कारण बोलेरो एक खाई रूपी गड्ढे में जा गिरी। जवान का बेटा गजेंद्र गाड़ी चला रहा था और जवान बीच वाली सीट पर बैठा था। जवान के साथ नाती रूद्र भी बैठा था।
इस घटना में ITB जवान कैलाश नारायण परिहार की मौत हो गई। मृतक जवान का पीएम नरवर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस घटना में मृतक जवान का बेटा गजेन्द्र परिहार,नाती रूद्र और अन्य 2 लोगों के घायल होने की सूचना है।
भोपाल में कंपनी मे पदस्थ था जवान
जानकारी मिल रही है कि मृतक जवान कैलाश नारायण परिहार भोपाल में आईटीबीपी कंपनी में पदस्थ था। वह अपने बेटे की ससुराल में शादी होने के कारण मंगलवार को भोपाल से अवकाश लेकर आया था। जवान के एक्सीडेंट होने के बाद उसे तत्काल ग्वालियर ले जाया गया था जहां रास्ते मे उसकी मौत हो गई।