शिवपुरी। शिवपुरी शहर और अंचल में बिजली कंपनी ने बकाया वसूली के लिए सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को करौंदी स्थित वन विहार कॉलोनी में लाखों रुपये का बिल बकाया होने पर कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कंपनी ने चोरी रोकने के लिए एक नया तरीका अपनाया है, जिसके तहत पूरे क्षेत्र को तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की निगरानी में रखा गया है।
बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटे
बिजली कंपनी के प्रबंधक आईपीएस बघेल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, उनमें राजा बेटी गुर्जर (3,65,565 रुपये बकाया), रामनरेश धाकड़ (3,80,960 रुपये), केशरिया धाकड़ (1,51,669 रुपये) और जसवंत शाक्य (1,48,174 रुपये) शामिल हैं।
बघेल ने जानकारी दी कि कनेक्शन काटने के तुरंत बाद क्षेत्र में तीन टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी उपभोक्ता द्वारा अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन न जोड़ सके। यह कदम पहले होने वाली बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए उठाया गया है।
बिल जमा कराने के लिए सरचार्ज माफ किया जा रहा
प्रबंधक बघेल ने यह भी बताया कि समाधान योजना के तहत इस समय उपभोक्ताओं को 100% सरचार्ज माफी दी जा रही है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता अपने बिल जमा नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण विभाग को कार्रवाई तेज करनी पड़ रही है।
बिजली विभाग ने यह नया तरीका इसलिए अपनाया है क्योंकि बकायादार अक्सर रात के समय या मौका देखकर सीधे तार जोड़कर बिजली चोरी कर लेते थे। अब पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी होने से बिजली चोरी पर प्रभावी रोक लगेगी और बकाया वसूली में भी मदद मिलेगी।