Shivpuri में फंदे पर लटका मिला युवक और रहस्यमय शव: मर्ग कायम कर जांच शुरू

Bhopal Samachar

शिवुपरी। शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में पिछले 24 घंटे मे 2 मौत होने की खबर मिल रही है। एक युवक की लाश फंदे पर लटकी मिली ही है और दूसरी एक लाश सुभाष पार्क मिली है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे लुधावली वेयरहाउस के पीछे हुई। यहां एक युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिलीप आदिवासी पुत्र रामस्वरूप निवासी लुधावली के रूप में की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने आत्महत्या की है या फिर किसी ने उसकी हत्या कर लाश को फांसी के फंदे पर लटका लिया है।

सुभाष पार्क में दूसरे युवक का शव बरामद
दूसरी घटना बुधवार सुबह सामने आई, जब सुभाष पार्क में एक युवक का शव मिला हैं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विक्की यादव पुत्र भंवर सिंह निवासी अहीर मोहल्ला के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि विक्की यादव अकेला रहता था और शराब का आदी था। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
देहात थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम किया है। शवों का पोस्टमार्टम कर मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।