shivpuri news कांग्रेस का शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभाओं में बूथ प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

शिवपुरी। वर्तमान समय में निर्वाचन आयोग के आदेश से मतदाताओ सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी इस मतदाता सूची के सुधार कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है इसी क्रम में जिला कांग्रेस ने शिवपुरी की पांचो विधानसभाओं में बी.एल.ए.( बूथ प्रतिनिधियों) का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया है।

कांग्रेस नेता देवेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष  मोहित अग्रवाल  के निर्देशन एवं शिवपुरी विधानसभा के प्रभारी राजेंद्र सिंह नाती ,  पोहरी विधानसभा के प्रभारी  राजीव शर्मा , करैरा विधानसभा प्रभारी  सुभाष सिकरवार  पिछोर विधानसभा प्रभारी  नितेश यादव  कोलारस विधानसभा प्रभारी  अंशु शुक्ला जी, बी. एल. ए. को प्रशिक्षण राजेश बाबूजी द्वारा दिया गया।

शिवपुरी जिले की पांचों विधानसभा ( शिवपुरी,  कोलारस, करैरा, पिछोर, पोहरी, ब्लॉक के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं जिला निर्वाचन प्रभारी  दिनेश वशिष्ठ  एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों  की विशेष उपस्थिति में शिवपुरी जिले शिवपुरी एवं पोहरी विधानसभा के समस्त ब्लॉकों के बी. एल. ए. की ट्रेनिंग का कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय गुना बाईपास चौराहा पर रखा गया , करैरा विधानसभा का प्रशिक्षण नरवर एवं करेरा में पिछोर विधानसभा का प्रशिक्षण पिछोर में कोलारस विधानसभा का प्रशिक्षण कोलारस में  रखा गया|इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम ( SIR) के विषय में बीएलए को जानकारी दी गई।

 प्रशिक्षण में सभी बूथ प्रतिनिधियों को बताया गया कि उन्हें बूथ अधिकारी के साथ उपस्थित रहकर कैसे नए लोगों के नाम वोटर सूची में दर्ज कराना है।  और जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में दो दो जगह हैं उनके नाम एक जगह से हटवाकर एक ही जगह रहना हैं। तथा जो लोग मृत हो गए हैं उनका नाम वोटर लिस्ट से हटवाना हैं। मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने से लोकतंत्र को बचाए जा सके एवं निष्पक्ष चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो।