shivpuri news : शिवपुरी में सर्दी का सितम शुरू, इस सप्ताह में लुढ़का 6 डिग्री पारा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। पहाडो से लगातार आ रही शीतलहर के कारण मध्यप्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शिवपुरी जिले में पिछले पिछले दिनों में पारा 6 डिग्री लुढकने के कारण सर्दी का सितम शुरू हो गया है। शिवपुरी जिले में  दिनों से रात का पारा 11 डिग्री सेल्सियस पर टिका है। यह सामान्य से -3.2 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी वजह से शिवपुरी शहर में अचानक सर्दी का असर बढ़ गया है। रात के अलावा दिन के पारे में भी गिरावट आई है।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर का सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री था। इससे पहले शनिवार को रात का पारा 15 डिग्री और शुक्रवार को 16 डिग्री सेल्सियस था। सप्ताह के मौसम की बात करें तो न्यूनतम पारे में 6 डिग्री की गिरावट आई है। पारा नीचे आने की वजह से सर्दी का सितम शुरू हो गया है।