शिवपुरी । शिवपुरी पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौर को आज एक युवक ने गांधी कॉलोनी में स्थित किशोर न्यायालय में पदस्थ चपरासी की शिकायत की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि चपरासी ने उससे महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए लिए थे।अब नौकरी भी नहीं लगी और पैसा भी वापस नहीं मिला है।
पोहरी तहसील के कमलाखेडी गांव में निवास करने वाले दुर्गेश शाक्य पुत्र रतनलाल शाक्य ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके परिचित गंगाराम जाटव पुत्र रतनू जाटव निवासी अगदिया ने कहा कि मैं तेरी नौकरी लगवा दुंगा। नौकरी लगवाने के बहाने उसने गंगाराम ने मुझे अत्तर सिंह धानुक से मिलवाया।
गांधी कॉलोनी में स्थित न्यायालय बोर्ड में चपरासी के रूप में पदस्थ अत्तर सिंह ने कहा कि तुम मुझे 1 लाख 60 हजार रुपए दे मे तुम्हारी नौकरी महिला बाल विकास विभाग में लगवा दूंगा,नौकरी बातचीत होने पर मैने एक लाख पचास हजार अत्तर सिंह का दे दिए थे।
इस मामले को काफी समय हो गया लेकिन आज तक दिनांक तक मेरी नौकरी नहीं लगी है। रुपए वापस मांगे तो अतर सिंह द्वारा एक पर्ची लिखकर दी,उसमें लेख किया गया है कि दिनांक 18.8.2025 तक नौकरी लगवा देंगे या रूपये वापस दे दिये जावेगें। लेकिन आज दिनांक तक रूपये वापस नहीं दिये है। मेरे पास मोबाइल में कुछ रिकॉर्डिंग है उसे वक्त बयान के समय प्रस्तुत कर दूंगा।