शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से है जहां ग्राम छितरी थाना सीहोर में लूट और मारपीट के बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर बताया है कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर गाली-गलौज सहित मारपीट की और उसके बाद 29 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे आरोपियों ने उसके घर में घुसकर लूटपाट की और परिवार के साथ मारपीट की।
जानकारी के अनुसार छोटू ठाकुर पुत्र राजकुमार ठाकुर ने बताया कि विजेन्द्र उर्फ बल्ली बेस, गोलू बेस, आकाश, विकास पुत्रगण विजेन्द्र सिंह बेस तथा लोकेंद्र सिंह सोलंकी पुत्र करण सिंह सोलंकी सभी निवासी ग्राम किसनपुर चक्क थाना नरवर, लूट की नीयत से घर में घुसे थे. विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर सोने की चेन, झुमकी, मंगलसूत्र, दो अंगूठियां, 50 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया।
छोटू ने बताया कि घटना के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उसी दौरान आरोपी फिर से लाठी-डंडे और अवैध हथियारों के साथ हमला करने लगे. इस दौरान पीड़ित का पैर फ्रैक्चर है वहीं अन्य परिवार के लोगो को भी गहरी चोटें आई हैं। बाद में जब पीड़ित थाने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने धमकाते हुए कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए और सीसीटीवी फुटेज की पेन ड्राइव लेने से इनकार कर दिया।
छोटू का कहना है कि घटना की वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है, बावजूद इसके कार्रवाई नहीं की जा रही. उसने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और अपनी सुरक्षा की मांग की है।