Shivpuri News: लालमाटी क्षेत्र से गायब हुआ 14 साल का स्टूडेंट अर्जुन,पुलिस CCTV खंगाल रही

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में स्थित लाल माटी क्षेत्र में निवास करने वाला एक 14 साल का बालक लापता हो गया है। परिजनों ने बताया कि वह  गुरुवार शाम कोचिंग जाने निकला था। शुक्रवार सुबह तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। लापता छात्र कक्षा 7वीं का छात्र है और रात 7:30 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

कक्षा 7 वीं का छात्र है अर्जुन धाकड़
लालमाटी क्षेत्र में निवास करने वाला 14 साल का अर्जुन धाकड पुत्र रामसेवक धाकड़ अपने चाचा के साथ निवास करता था। गायब बालक के पिता का कहना है कि गुरुवार की शाम 6 बजे अर्जुन कोचिंग के लिए निकला था। जब देर शाम 8 बजे तक वह घर नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो उसकी कोई जानकारी नहीं मिली।  उन्होंने कोचिंग संचालक मुकेश धाकड़ से संपर्क किया। संचालक ने बताया कि अर्जुन उस दिन कोचिंग आया ही नहीं था। परिजनों ने रातभर शहर में उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। अंत:परिजनों ने गायब हुए अर्जुन की गायब होने की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी।

सिटी कोतवाली पुलिस ने लापता छात्र का हुलिया जारी किया है..
रंग: सांवला
कद: लगभग 4 फुट
बदन: इकहरा
पहचान: काले रंग की जैकेट, नीली जींस और काले जूते पहने थे। उसके साथ गुलाबी रंग का स्कूल बैग भी था।


कोतवाली में पदस्थ एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर गुरुवार रात 12 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। छात्र लालमाटी क्षेत्र में अकेला जाता हुआ फिलहाल दिखाई दिया है। आगे के रास्तों के सीसीटीवी जांचे जा रहे हैं