SHIVPURI NEWS - विवाहिता के फोटो सोशल पर वायरल, पुलिस को आईडी की तलाश

पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना सीमा में निवास करने वाली एक विवाहिता के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। विवाहिता की शिकायत पर भौंती थाना पुलिस ने संबंधित युवक के खिलाफ  आईटी एक्ट सहित छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में विवेचना कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 22 साल की विवाहिता ने भौंती पुलिस थाने में सोमवार को अपराध पंजीबद्ध कराया है। पीड़िता ने बताया कि राहुल लोधी नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल है। सोमवार की दोपहर 12 बजे सोशल आईडी से सुरेंद्र जाटव निवासी ढला के साथ फोटो वायरल कर दिया। पुलिस ने सुरेंद्र जाटव के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस अब राहुल लोधी नामक सोशल आईडी की छानबीन कर रही है।