SHIVPURI NEWS - यह है आपकी बिजली कटौती की रीडिंग, 37 दिन में 110 घंटे घोषित, अघोषित की आकलन अलग

शिवपुरी। मप्र का बिजली विभाग पूर्व में केवल मार्च से मई और अक्टूबर से दिसंबर के बीच घोषित बिजली कटौती करता था,लेकिन अब साल भर घोषित बिजली कटौती मेंटेनेंस  करता है उसके बाद भी अघोषित बिजली जारी है,साल भर मेटेंसन होता है फिर भी लाइन में फाल्ट आ जाते ओर फाल्ट के नाम पर बिजली अघोषित बिजली कटौती जारी रहती है।  

मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री है बीते रोज वह नगर पालिका अध्यक्ष के विकास को रीडिंग करने शिवपुरी की सड़कों पर उतरे थे,लेकिन उनके प्रभार वाले जिले में उनके विभाग के हालत ये है कि 3 अगस्त से 7 सितंबर के बीच ही 109 घंटे तक घोषित रूप से बिजली काटी गई है। जबकि अघोषित कटौती का तो कोई आंकड़ा ही नहीं है। क्योंकि प्रतिदिन ही करीब हर मोहल्ले, कॉलोनी बाजार में दिन में 10 15 मिनट के लिए 10 बार तो बिजली जाती ही है।

 मंत्री का हमेशा की तरह बिजली समस्या को लेकर एक ही जवाब है कि निर्माण कार्य जनता को सुविधा देने के लिए किए जा रहे हैं। जिसकी वजह से अभी थोड़ी बहुत परेशानी झेलना पड़ रही है, लेकिन बाद में इसका फायदा होगा। जबकि अगस्त से 7 सितंबर के बीच बिजली कंपनी ने जितनी भी बिजली कटौती की है, वह सभी मेंटेनेंस के नाम पर की गई है। जो सूचना पत्र जारी किया गया है, उसमें किसी में भी निर्माण कार्य का तो उल्लेख ही नहीं है।

पहले बिजली कंपनी प्री मानसून मेंटेनेंस अप्रैल से जून एवं पोस्ट मानसून मेंटेनेंस के नाम पर सितंबर से दीपावली तक कटौती करती थी। जबकि अब तो पूरे साल ही मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जा रही है। मंत्री से लेकर अधिकारी तक बिजली समस्या का कारण निर्माण कार्य को बताकर कमियों को छिपाने में जुटे हैं।

जानें कब कहां घोषित रूप से हुई बिजली कटौती
3 अगस्त को पांच घंटे की घोषित कटौती की गई। 6 अगस्त को विभिन्न क्षेत्रों में छह घंटे की कटौती की गई। 7 अगस्त को भी छह घंटे से अधिक परेशान रहे उपभोक्ता। 8 अगस्त को फीडर 33 केवी राई फीडर, 11 केवी जवाहर कालोनी फीडर क्षेत्र में छह घंटे की घोषित बिजली कटौती की गई।

11 अगस्त को फीडर-11 केवी नीलघर चौराहा, 33 केवी चंदौरिया फीडर क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लोग होते रहे परेशान। 12 अगस्त को फीडर 11 केवी खेड़ापति फीडर में आने वाले क्षेत्र में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक घरों में रहा अंधेरा। 13 अगस्त को फीडर-11 केवी फूड पार्क 1 एवं फूड पार्क 2 फीडर क्षेत्र में पांच घंटे बंद रही बिजली सप्लाई।


17 अगस्त को फीडर-11 केवी टीवी टावर, 11 केवी चीलौद फीडर, 33 केवी इंदर एवं मड़ीखेड़ा फीडर क्षेत्र में छह घंटे बंद रही बिजली सप्लाई। 18 अगस्त को फीडर-33 केवी खरैह एवं माढ़ा फीडर क्षेत्र में छह घंटे रही कटौती। 19 अगस्त को फीडर-11 केवी नीलघर चौराहा फीडर क्षेत्र में चार घंटे लोगों को रहना पड़ा परेशान। 21 अगस्त को फीडर-11 केवी लुधावली फीडर क्षेत्र में पांच घंटे बंद रही सप्लाई। 22 अगस्त को फीडर-11 केवी फतेहपुर फीडर क्षेत्र में पांच घंटे परेशान होते रहे उपभोक्ता।

23 अगस्त को फीडर-11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर क्षेत्र में तीन घंटे बंद रही सप्लाई। 24 अगस्त को फीडर-11 केवी टीवी टावर फीडर एवं चीलोदा फीडर क्षेत्र में पांच घंटे बाधित रही सप्लाई। 31 अगस्त को तीन घंटे बंद रही बिजली सप्लाई। 2 सितंबर को फीडर-11 केवी न्यू बस स्टैंड फीडर, मनियर फीडर एवं फतेहपुर फीडर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक परेशान रहे लोग। 5 सितंबर को फीडर-11 केवी अस्पताल फीडर क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 3 तक बंद रही सप्लाई।

6 सितंबर को फीडर-11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 तक बंद रही बिजली सप्लाई। 7 सितंबर को फीडर-11 केवी कोर्ट फीडर क्षेत्र में पांच घंटे परेशान रहे लोग। 8 सितंबर को फीडर-11 केवी जल मंदिर ब फीडर क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 3 तक उपभोक्ता होते रहे परेशान।

हमने बिजली व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उपभोक्ताओं को निर्वाध बिजली मिले इसलिए करोड़ों रुपये के काम कराए जा रहे हैं। जिसकी वजह से अभी उपभोक्ताओं को हो सकता है कि थोड़ी बहुत परेशानी झेलना पड़ रही हो, लेकिन आने वाले समय में इससे लोगों को बिजली समस्या से पूरी तरह निजात मिल जाएगी।

प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं
जिले के प्रभारी मंत्री।