पिछोर। शिवपुरी जिले पिछोर वन क्षेत्र में आने वाली वन चौकी राजापुर मे पदस्थ बीट गार्ड आज लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बीट गार्ड रॉयल्टी वाले ट्रैक्टरों को रोककर परेशान करता था और रिश्वत की मांग करता था। आज लोकायुक्त की ग्वालियर पुलिस ने इस रिश्वतखोर बीट गार्ड का रंगे हाथों पकड लिया है।
जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह लोधी निवासी ग्राम रूपेपुर ने बताया कि वह खदान से पत्थर की ट्रॉली लेकर निकलता था। जिसकी वह रॉयल्टी भी देता था,इसके बावजूद भी राजापुर वन चौकी पर पदस्थ बीट गार्ड के द्वारा लगातार अवैध पैसों की मांग की जाती थी। बीट गार्ड ध्रुव सिंह तोमर ने 10 हजार महीने की मांग की थी, जिसके बाद उसे 2500 की पहली किस्त 18 सितंबर 2025 को दे दी थी। उसके बाद युवक ने लोकायुक्त में इसकी शिकायत की थी। लोकायुक्त की टीम ने आज बीट गार्ड को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।
इनकी रही भूमिका: डीएसपी विनोद कुशवाहा टीम प्रभारी, टीआई के पी बैन, टीआई अंजली शर्मा, हेड कांस्टेबल देवेंद्र पवैया, संजय शुक्ला, नेतराम राजोरिया, जसवंत शर्मा, मनोज कुशवाह, विशंभर भदोरिया, अंकेश शर्मा, आरिफ खान की भूमिका रहीं।