शिवपुरी। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना सीमा में एक युवती के अपहरण का प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के विरोध के कारण पब्लिक ने अपहरणकर्ताओं को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजन आए और बोले यह हमारा सामाजिक मेटर है वही हमारी पंचायत में इस मामले को सुलझाऐगे,यह कहकर किशोरी के पिता ने कोलारस थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और अपनी बेटी को लेकर चला गया।
जानकारी के अनुसार गुना जिले के ग्राम सिरसी महू की एक किशोरी को दो युवक कपड़े, साड़ी आदि दिलाने के बहाने बाइक पर बिठा कर गुजरात ले जा रहे थे। इसी क्रम में किशोर ने कोलारस में गुरुद्वारा के पास टॉयलेट जाने के बहाने बाइक रुकवाई और भाग कर पास में ही चल रहे एक गोदाम में जाकर छिप गई। दोनों युवक किशोरी को तलाशते हुए गोदाम की तरफ पहुंचे और उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। यह जबरदस्ती जब गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने देखी तो उन्होंने युवकों की जमकर मारपीट कर दी और किशोरी से पूरा घटना की जानकारी ली।
किशोरी ने बताया कि यह दोनों उसका अपहरण करके गुजरात ले जा रहे हैं। गोदाम में काम कर रहे मजदूरों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को समझा और दोनों युवकों सहित किशोरी को लेकर थाने चली गई। पुलिस ने थाने में की गई पूछताछ के आधार पर किशोरी के पिता को बुलवाया।
किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि यह मामला उनके समाज का है, इसलिए वह इसका समाधान उनके सामाजिक नियमों के हिसाब से करेंगे। किशोरी के पिता ने मामले की शिकायत करने से इंकार कर दिया। वह किशोरी को लेकर वापस अपने गांव चला गया।
इनका कहना है
किशोरी ने खुद के अपहरण की बात कही थी। हमने उसके परिजनो को बुलाया तो उसके पिता थाने पहुंचे। उन्होंने इसे उनका सामाजिक मामला बताते हुए इसका निराकरण सामाजिक नियमों के हिसाब से करने की बात कहते हुए शिकायत करने से इंकार कर दिया। हमने किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया है।
रवि चौहान, थाना प्रभारी कोलारस।
