SHIVPURI NEWS - विघ्नहर्ता के महाउत्सव पर काले बादलो का साया, अनंत चौदहस के दिन-रात भारी बारिश के आसार

शिवपुरी। शिवपुरी शहर में गणेशोत्सव की धूम रहती है,बीते रोज शनिवार के दिन चौदस का दिन है,अनंत चौदस के दिन गणेश जी की विदाई का दिन है और अनंत चौदस की काली रात दिपावली की रात से अधिक शिवपुरी शहर में जगमग रहती है,लेकिन इस बार गणेश उत्सव पर काली घनी घटाओ का साया है। आज शुक्रवार के दिन भर रूक रूक कर बरसात होती रही है वही अगर मौसम की पूर्वानुमान की माने तो शनिवार अनंत चौहदस के दिन सुबह से ही आधी रात तक बादल बरसने के आसार है।

शहर मे गणेश चतुर्थी के दिन के दिन शहर में लगभग 100 से अधिक स्थानों पर श्रीजी ने मंच ग्रहण किया था।  शहर के कमालगंज में 17 फीट की सबसे बड़ी प्रतिमा विराजमान हुई थी इसके अलावा 10 फीट से लेकर 14 फीट की मूर्तियों को कई जगह स्थापित किया गया है। शहर में कई स्थानों पर इस बार गणेश दरबार लगाए गए थे। इसमें कमलागंज, टेकरी का राजा, फिजिकल स्थित श्री विहार कॉलोनी, कस्टम गेट का राजा, कलारबाग, पुरानी शिवपुरी, ठकुरपुरा, रामबाग कॉलोनी, कोजरी धाम का राजा, पुलिस लाइन, गांधी कॉलोनी, जल मंदिर, विवेकानंद कॉलोनी सहित 100 से अधिक स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर दरबार सजाए गए थे।

शहर के कई स्थानो पर अचल झांकी भी लगाई थी वही अनंत चौदस का दिन इस उत्सव का विशेष आकर्षण का दिन रहता है। इस दिन शहर में मंच पर विराजे भगवान गजानन की विदाई होती और आकर्षक विमान सजाए जाते है और ढोल नागाडो बैंड बाजो के साथ भगवान गणेश की विदाई करते है वही शहर की प्रमुख समितियां अचल झांकी भी निकालती है अचंल झाकी ही उस उत्सव की जान होती है,इन्ही अचंल झांकियों को देखने के लिए ही पूरा शहर सडको पर उतरता है।

शहर में कई जगह होगा भंडारे
शिवपुरी शहर में कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन होगा,इसमें पोहे कचौड़ी और पूड़ी का वितरण होता है। किसी भंडार के स्टालो पर शरबत का वितरण होगा। इस बार गणेश उत्सव की दो जगह स्टेज लगी है। एक स्टेज जो पिछले 40 वर्षो से गणेश पार्क कस्टम गेट पर लगती है वही दूसरी गणेश उत्सव की स्टेज हंस बिल्डिंग के पास लगाई जा रही है।

मानसून का साया,विघ्न डाल सकता है
मौसम विभाग के माने शनिवार के अनंत चौदस के दिन भारी मानसून की चेतावनी दी गई है। इस दिन दिन भर बादल शिवपुरी के आसमान में लदे रहेंगे,ऐसे मे इस महोत्सव में विघ्न उत्पन्न हो सकता है।