SHIVPURI NEWS - लाडली बहनाओ को खाद के लिए संघर्ष, खिड़की पर चढ़ना पड़ा

करैरा। करैरा में खाद वितरण के दौरान व्यवस्था के हालात लगातार बने हुए हैं। शुक्रवार को स्थिति तब और बिगड़ गई जब लाडली बहना टोकन लेने के लिए खिड़की पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार, टोकन के लिए महिलाओं भूखे प्यासे धूप में कई घंटे में लाइन में लगने के बाद टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और ना ही खाद मिल पा रहा है

किसानों और महिलाओं ने आरोप लगाया कि सुबह से लंबी कतारों में लगे रहने के बावजूद न छाया की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। तेज धूप में लोग बेहाल हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि दो दिन पहले प्रशासन ने टेस्ट के रूप में अस्थायी व्यवस्था की थी, लेकिन उसे भी हटा दिया गया। किसानों का कहना है कि इस लापरवाही से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम खुआं के सुजान सिंह यादव ने कहा कि "खाद वितरण में खुलेआम अव्यवस्था और वसूली हो रही है, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। किसान बेबस होकर इधर-उधर भटक रहे हैं

वहीं, पार्वती महिला ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि "सुबह से लाइन में लगे हैं, न छाया है, न पानी। टोकन के लिए रुपए मांगे जा रहे हैं, तीन-चार दिन से रोजाना लाइन में लग रहे हैं टोकन नहीं मिल पा रहे हैं और ना ही खाद मिल पा रहा है छोटे-छोटे बच्चों को घर पर छोड़ जाते हैं वह दिन भर खाद के लिए धक्के खा रहे हैं फिर भी खाद नसीब नहीं हो पा रहा है गरीब किसान और महिलाएं कैसे व्यवस्था करें?" लोगों का आरोप है कि प्रशासन बार-बार शिकायतों के बावजूद खाद वितरण व्यवस्था सुधारने में नाकाम रहा है। इससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।