काजल सिकरवार @ शिवपुरी। शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज से प्रतिदिन स्वास्थ्य विभाग को बदनाम करने वाली खबर मिलती रहती है। अब मामला डीन के बंगले पर खडी एंबुलेंस का है। यह एंबुलेंस पिछले 6 माह से मेडिकल कॉलेज के डीन के बंगले पर खडी है,इसका उपयोग पब्लिक के लिए नही किया जा रहा है। यह एंबुलेंस केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मेडिकल कॉलेज शिवपुरी को प्रदान की थी।
जानकारी के अनुसार फरवरी 2025 में क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलटीएस एंबुलेंस जनमानस के उपयोग के लिए मेडिकल कॉलेज को प्रदान की थी। इस एंबुलेंस का उपयोग जरूरतमंद मरीज का मिल सके,लेकिन मेडिकल प्रबंधन ने इस एंबुलेंस के मामले में घोर लापरवाही बरती है।
बताया जा रहा है कि उक्त एंबुलेंस को पब्लिक के लिए नहीं बल्कि मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन के लिए उपयोग किया जा रहा है बाकी समय यह एंबुलेंस मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ डी परमहंस के बंगले पर खडी रहती है। पिछले 6 माह में यह एंबुलेंस मात्र कुछ सैकड़ा किलोमीटर ही चली है। यह एंबुलेंस पब्लिक के उपयोग के लिए श्रीमंत सरकार ने पब्लिक के लिए प्रदान की थी,लेकिन इस एंबुलेंस का उपयोग पब्लिक हित के नही कर मेडिकल कॉलेज संस्थान अपने निजी उपयोग में कर रहा है।