पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी के शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। अतिथि शिक्षक भर्ती 2025-26 के लिए 3.0 पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 सितम्बर से शुरू हो चुकी है, लेकिन पोहरी ब्लॉक के स्कूलों में रिक्त पद प्रदर्शित न होने से आवेदकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, सीएम राईज हायर सेकेंडरी स्कूल पोहरी (Disecode-23060600132) एवं जीएचएसएस झीरी में वर्ग 1 केमिस्ट्री विषय के पद खाली हैं। 9 सितम्बर 2025 तक पोर्टल पर यह पद रिक्त के रूप में दिख भी रहे थे, लेकिन अचानक 10 सितम्बर से यह पद पोर्टल से गायब हो गए।
आवेदक की पीड़ा
आवेदक, जो कि पिछले 6 वर्षों से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत है, ने बताया—
"मेरा नाम ब्लॉक की वर्ग 1 केमिस्ट्री की पैनल सूची में पहले स्थान पर है। पद रिक्त होने के बावजूद पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। इस कारण से मैं स्कूल जॉइन नहीं कर पा रहा हूँ। विभाग की इस तकनीकी या प्रशासनिक गलती से मुझे काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।"
आयुक्त को ज्ञापन
फरियादी अवधेश शर्मा ने इस संबंध में लोकशिक्षण संचालनालय भोपाल के आयुक्त महोदय को ज्ञापन भेजकर मांग की है कि पोर्टल पर तत्काल रिक्त पद प्रदर्शित किए जाएं, ताकि समय पर स्कूल में जॉइनिंग हो सके।
अभ्यर्थियों में रोष
ग्रामीण अंचलों से आए अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा विभाग की इस तरह की लापरवाही से योग्य और अनुभवी अतिथि शिक्षक बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ियों के कारण चयनित आवेदक समय पर स्कूलों में कार्यभार ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं।
अब देखना यह होगा कि आयुक्त कार्यालय इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से संज्ञान लेता है और कब तक पोर्टल पर रिक्त पद प्रदर्शित कराए जाते है।