शिवपुरी। शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का शिवपुरी के वार्डो के भ्रमण के भले ही 48 घंटे निकल चुके हो,दौरे के प्रभाव से मनियर क्षेत्र में बिजली के तारों में लट्टू लटकते हुए दिखाई दे रहे है। आमजन इस विकास को सोशल पर पोस्ट भी कर रहा है लेकिन यह दौरा अभी सोशल मीडिया पर जिंदा है और कई सवाल खड़े कर रही है।
माफ करना सवाल कडे और सीधे है,एक वीडियो सोशल पर लगातार वायरल हो रही है। वार्ड क्रमांक 12 के पुराने बाईपास पर पुराने टोल टैक्स के पास सांवरिया होटल के पास के 3 वीडियो पत्रकार देवेन्द्र समाधिया ने अपनी फेसबुक आईडी से पोस्ट की है। इस वीडियो में शहर के एडवोकेट प्रभारी मंत्री से सवाल कर रहे है। बाद में सवाल जवाब के बाद वह स्पष्ट कह रहे है कि हमारे वार्ड की समस्या है। हम बताऐगें।
पहला वीडियो मात्र 34 सेकंड का है इस वीडियो में एडवोकेट हेमंत कटारे वीडियो में कहते हम नहीं बोलेंगे तो कौन बोलेगा,फिर क्यों आयो है यहां,यहां क्यों आयो है तुम लोग,अपने अपने वार्डो में जाओ और अपने वार्डो की समस्या बताओ,हमारा वार्ड है समस्या हम नहीं बताएंगे तो कौन बताऐगा। प्रभारी मंत्री के साथ चल रहे नेता एडवोकेट हेमंत कटारे को शांत करते हुए नजर आए।
दूसरा वीडियो मात्र 11 सेकंड को है,इस वीडियो में एडवोकेट कह रहे है कि कोई मत बताओ सब चंगा है,दस पांच लोग खडे हो जाते है घेर के बता देते है सब सही सही है।
तीसरा वीडियो 1 मिनिट 37 सैंकेंड का है इस वीडियो में एडवोकेट हेमंत कटारे प्रभारी मंत्री तोमर से बोल रहे है कि विधानसभा चुनाव से पूर्व यह सबको पता था कि यहां से विधानसभा का चुनाव यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लडेगीं इसलिए इस सड़क का भूमिपूजन करा दिया गया। आज तक यह सड़क नहीं डली,तीन बार इस सड़क का टेंडर हो चुका है। इस पर प्रभारी मंत्री का वही प्रिंट करा हुआ जवाब आया कि अभी कोई चुनाव नही है आप लोगों की समस्या हमारे माननीय महाराज साहब ने जानी ओर हमे यहां भेजा है अब सब सही होगा।
वीडियो से प्रभारी मंत्री को समझना होगा,कि जनता आपसे कुछ चाहते है,कुछ अपना दर्द सुनाना चाहते है लेकिन प्रभारी मंत्री के साथ चल रहे नई नवेली दुल्हनो के तरह मुंह दिखाई करने वाले नेता,चाटूकार करने वाले नेता,चरण वंदन करने वाले नेता जनता को आपके ओर जनता के बीच संवाद सेतु में रुकावट डालते है। यह रुकावट हेमंत कटारे के शब्दों में स्पष्ट दिखाई देती है। एडवोकेट के शब्द सत्य थे कि यह हमारा वार्ड है हम नही तो कौन इसकी समस्या बताऐगें,आप अपने अपने वार्डों में जाओ यहां क्यों आए हो। अब सवाल यह भी कि प्रभारी मंत्री को अपना आदर्श मानने वाले शक्ल दिखाने वाले नेता प्रभारी मंत्री के तरह आज तक नाले ओर गंदगी में फावड़ा लेकर क्यों नहीं उतरे
प्रभारी मंत्री ने इस दौर में मीडिया से कहा कि वह लगातार बार बार शिवपुरी के दौरे करेगें। अब प्रभारी मंत्री को वार्डो के वासियों के दर्द को स्कैन करना है तो वह अपने वार्ड के दौरे के लिए प्रोटोकॉल अवश्य जारी कर। वार्ड भ्रमण के कार्यक्रम में केवल उनके साथ वार्ड पार्षद,हरा हुआ पार्षद नगर पालिका अध्यक्ष,विधायक और मंडल अध्यक्ष ,जिला अध्यक्ष,प्रभारी मंत्री के साथ चलने वाला प्रोटोकॉल ओर नगर पालिका का अमला साथ होगा। समस्या और लोगों का दर्द जानना है प्रभारी मंत्री को तो अपने दौरे में नेताओं की भीड़ कम करनी होगी।
