शिवपुरी। शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना सीमा में स्थित एनएच 27 पर आज सुबह देश के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ लंकेश बाबू की टीम के 4 सदस्यों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। शनिवार की आज सुबह साढ़े पांच बजे ट्रैवलर बस रोड के डिवाइडर पर चढ़ते हुए एक ट्रक मे जा घुसी,इस घटना में ट्रैवलर बस में चिथडे चिथडे उड गए इस घटना में 4 लोगों की मौत और 7 लोगों के घायल हो गए है।
जानकारी के अनुसार, 20 लोगों का म्यूजिशियन ग्रुप काशी विश्वनाथ में आयोजित शिव कथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद शुक्रवार शाम को लौट रहा था। ग्रुप के सभी सदस्य गुजरात के मेहसाणा और सुरेंद्रनगर के रहने वाले हैं। शनिवार सुबह उनकी ट्रैवलर सुरवाया से गुजर रही थी। इसी दौरान बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर ट्रक से टक्कर हो गई।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है। बता दें कि सभी लोग गुजरात के जाने-माने कथावाचक डॉ. लंकेश बाबू के टीम के थे। डॉ. लंकेश शुक्रवार को ही फ्लाइट से गुजरात रवाना हो गए थे।
एक की मौके पर मौत, तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा
सुरवाया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। हादसे में सिंगर हार्दिक दवे उम्र 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान राजा ठाकुर उम्र 28 साल, अंकित ठाकुर उम्र 22 साल और राजपाल सोलंकी उम्र 60 साल ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे में इनको आई गंभीर चोट
रावल मोहित, आशीष व्यास, मोहलिक, नरेंद्र नायक, चेतन कुमार, ऋषिकेश, विपुल, अरविंद, अर्जुन, हर्षद गोस्वामी और ट्रैवलर के ड्राइवर घायल हैं। इनमें से 7 की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ग्रुप के सिंगर विपुल ने बताया,
हम सभी लोग काशी विश्वनाथ में शिव कथा करने गए थे। वहां से ट्रैवलर में बैठ कर अपने घर गुजरात जा रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे हादसा हुआ, इस दौरान सभी सो रहे थे। इसके बाद क्या हुआ किसी को पता नहीं चला।