SHIVPURI NEWS - बिजली कटौती समाचार:इन क्षेत्रों की 6 घंटे बिजली रहेगी गुल

शिवपुरी। आवश्यक रखरखाव होने के कारण 33 के.व्ही.रन्नौद फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 18 जुलाई को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा। उक्त रन्नौद फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र रन्नौद एवं अकाझिरी से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।