SHIVPURI NEWS - जिले में इन फीडरों पर रहेगी 6 घंटे बत्ती गुल

शिवपुरी। बिजली के लिए आवश्यक रखरखाव होने के कारण 33 के.व्ही.खरैह फीडर से संबंधित क्षेत्रों में 17 जुलाई को विद्युत प्रभाव बंद रहेगा। उक्त खरैह फीडर के बंद रहने से प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र खरैह, देहरदा गणेश पचावली एवं ऐजबारा से जुड़े समस्त क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।