शिवपुरी। शिवपुरी जिले में 01 जून 2025 से अभी तक 906.19 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 392.53 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1291.84 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 769.10 मि.मी., बैराड़ में 919 मि.मी., पोहरी में 848 मि.मी., नरवर में 1266 मि.मी., करैरा में 1009.60 मि.मी., पिछोर में 811 मि.मी., कोलारस में 734.50 मि.मी., बदरवास में 901.50 मि.मी. तथा खनियाधाना में 897 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।