SHIVPURI में देखे गए पीले मेंढक, मादा को आकर्षित करने बदला रंग

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी में बीते रोज मानसून ने दस्तक दी और इस पहली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसी मानसून में शहर में जलभराव होने की खबर मिल रही थी इसी बीच एक रोचक खबर शहर के फतेहपुर क्षेत्र से भी मिली। फतेहपुर क्षेत्र में चमकदार पीले मेंढक पानी में उछल कूद करते नजर आए,इन मेढको को देखकर लोग चौंकाने लगे। कुछ लोगो ने इन उछल कूद करते मेढको की वीडियो भी शूट किए।

मादा को आकर्षित करने रंग बदलते है मेंढक
जानकारों के मुताबिक, इंडियन बुल फ्रॉग सामान्य दिनों में भूरे या हरे रंग के होते हैं। बारिश के मौसम में ये सक्रिय होते हैं। प्रजनन काल में नर मेंढक मादा को आकर्षित करने के लिए अपना रंग बदलकर चटक पीला कर लेते हैं। इनका रंग सूरजमुखी के फूल जैसा होता है।

आवाज और रंग से करते हैं आकर्षित
नर मेंढक न केवल रंग बदलते हैं, बल्कि तेज आवाज भी निकालते हैं। उनके गालों के पास नीले रंग के वोकल सैक फूलते हैं, जिससे आवाज और दूर तक सुनाई देती है।

तालाबों और झीलों में दिखाई देते हैं
इंडियन बुल फ्रॉग आमतौर पर तालाब, नदी, झील या झरनों के किनारे पाए जाते हैं। मानसून की शुरुआत में ही कुछ दिनों तक ये पीले रंग में दिखते हैं। इसी कारण इन्हें साल में एक बार दिखने वाला जीव भी कहा जाता है। यह प्राकृतिक चक्र हर साल एक बार ही सक्रिय होता है और प्रकृति की विविधता को दिखाता है।