नही तपा नौतपा, SHIVPURI में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी,पढ़िए खबर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। स्वस्थ जीवन दायिनी मानसून के लिए नौ तपे के दिनो में तेज गर्मी  आवश्यक है,ऐसा माना जाता है लेकिन समय पूर्व ही भारत मे मानसून प्रवेश कर गया और नौतपे को ठंडा कर गया। नौतपे के दिनो मे पारा किसी भी दिन 41 डिग्री को पार नहीं सका ओर नौ तपे के अंतिम दिन सोमवार को  39 डिग्री तापमान के साथ नौतपा समाप्त हो गए हैं,सोमवार की रात बारिश होने की भी खबर मिल रही है।
 
25 मई से नौतपा का आगाज हुआ। पहले व दूसरे दिन 38 डिग्री सेल्सियस से नौतपा की शुरुआत हुई। पांच दिन अधिकतम पारा 40 डिग्री पार रहा। जबकि चार दिन पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। 29 मई व 1 जून को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरअसल मानसून से पहले प्री मानसून की बारिश व बादलों के कारण तापमान ऊपर नहीं जा सका। हालांकि उमस भरी गर्मी रही जिससे लोगों को जीना मुश्किल हो गया था।  

2 जून को अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 26.2 डिग्री के साथ नौतपा का समापन हो गया है। मौसम केंद्र भोपाल ने शिवपुरी में 3 जून को वज्रपात, 40 से 50 किमी प्रति घंटे से तेज हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि 4 व 5 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया

नौतपों से चार दिन पहले पारा 44 डिग्री पार पहुंचा
25 मई को नौतपों से 4 दिन पहले अधिकतम पारा 44 डिग्री पार पहुंच चुका है। 21 मई को 44.2 डिग्री, 16 व 19 मई को 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस साल गर्मियों अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री तक पहुंचा है। अब जल्द ही मानसून की दस्तक होने वाली है।