शिवपुरी। स्थानीय चित्रगुप्त मंदिर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की अगुवाई मैं चित्रांश कल्याण समिति सहित समस्त कायस्थ समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमे कायस्थ समाज के लोगों ने एक स्वर मैं कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के प्रति आक्रोश व्यक्त किया गया।
बैठक में चर्चा के दौरान कि 14 जून को महाराष्ट्र में कथा वाचन के दौरान पं. मिश्रा ने व्यासपीठ से कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की। बैठक मैं जिलाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, प्रदेश सचिव अशोक सक्सेना, प्रदेश सचिव रुपेश श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष राम स्वरूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, भूपेंद्र भटनागर, अनिल निगम, के बी श्रीवास्तव राहुल अष्ठाना युवा जिलाध्यक्ष सहित अन्य वक्ताओं ने अपने उदबोधन मैं प्रदीप मिश्रा की कड़े शव्द मैं भरत्सना करते हुए उनके प्रति भारी आक्रोश व्यक्त किया।
बैठक मैं सर्वसम्मति से कथा बाचक को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। कायस्थ समाज के सभी लोगों ने जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर तत्पश्चात सभी कायस्थ समाज कलेक्टरेट पहुंचा औऱ संयुक्त कलेक्टर जे. पी. गुप्ता को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुराग अष्ठाना, प्रदेश सचिव द्वेय अशोक सक्सेना,रुपेश श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष रामस्वरूप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, भूपेंद्र भटनागर, अनिल निगम, सूरज सक्सेना, के बी श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, गजेंद्र सक्सेना, राकेश भटनागर, नरेंद्र श्रीवास्तव,आलोक अष्ठाना,राहुल अष्ठाना युवा जिलाध्यक्ष, केशव सक्सेना, देवेंद्र खरे, अविनाश सक्सेना, चिराग खरे, हर्ष सक्सेना, आशीष सक्सेना, राधा मोहन श्रीवास्तव, के के सक्सेना, शैलेश भटनागर, विष्णु श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव जगदीश श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव छीर सागर, दिलीप श्रीवास्तव, डॉ जी एस सक्सेना, रवि कुलश्रेष्ठ, अजय श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, दीपेश सक्सेना, कुणाल सक्सेना, अवधेश श्रीवास्तव चिराग खरे सहित सेकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे