SHIVPURI NEWS - सतनवाडा पर बि​जली बंद, नही आऐगा मडीखेडा का पानी

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने जानकारी दी है कि जलशोधन गृह सतनवाड़ा पर आज शुक्रवार से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इस कारण मड़ीखेड़ा आधारित जल प्रदाय व्यवस्था अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

नगर पालिका द्वारा समस्या को शीघ्र सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि जल प्रदाय व्यवस्था पुनः सुचारु हो सके। नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए खेद है।