पिछोर। शिवपुरी जिले के पिछोर नगर के बाचरौन चौराहे पर स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाली एक शासकीय शिक्षिका के सूने घर में गुरुवार की 6 घंटे के अंतराल में रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए करीब 15 तौला सोने से गहने सहित 85 हजार रुपए चोरी कर लिए।
शिक्षिका अपने पति और दोनों बच्चों के साथ गुरुवार की शाम 6:30 बजे शादी में गई थी और जब रात 12:30 बजे आई तो सूने घर में चोरी की घटना का पता चला। पिछोर थाना पुलिस ने शिक्षिका के पति की शिकायत पर केस दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार आनंद (44) पुत्र कैलाश नारायण शर्मा निवासी बाचरौन चौराहा शिव मंदिर के पास थाना पिछोर ने पुलिस को बताया कि वह शादी समारोह में शामिल होने गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे शासकीय शिक्षिका पत्नी मानवी शर्मा और दोनों बच्चों के साथ शिवपुरी गए थे।
रात करीब 12:30 बजे आकर देखा तो अंदर दोनों कमरे के ताले टूटे पड़े और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे सूटकेस का भी ताला टूटा हुआ था उसमें रखा एक सोने का मंगलसूत्र, एक हार सोने का, 6 चूड़ी सोने की, 5 अंगूठी सोने की, सोने के कान के पांच, एक नथ, बेदी, पैडल, चांदी की 20 जोड़ी पायल, पूजा के चांदी के बर्तन, नगदी 85 हजार रुपए अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।