शिवुपरी। शिवपुरी जिले में सूर्यदेव जलाने का काम कर रहे है वही इंद्रदेव झुलसा रहे है। सुबह से सूर्यदेव अपनी पूरी ताकत से धरती से तपाने लगते है दोपहर होते सूर्यदेव का पारा 44 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसके बाद शिवपुरी के आसमान पर बादलों का कब्जा हो जाता है। बादल कुछ पानी छोडते है ओर चले जाते है। यह पानी ऐसा होता है जैसे गर्म तवे पर जल का छिड़काव,इस कारण वातावरण में उमस पैदा हो रही है जो लोगों को सहन करना बडी मुश्किल हो रहा है,ऊपर से यह अघोषित बिजली कटौती लोगो को और अधिक परेशानी का कारण बनती है।
शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। शहर की कई सड़कें सूनसान सी दिखाई दीं और दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक तो अघोषित कयू जैसे हालात बन गए। गर्मी के कारण लोग अपनी दुकानों पर कूलर व पंखे होने के बाद भी नहीं बैठ पा रहे थे। कई लोग तो इस भीषण गर्मी के कारण बीमार होकर जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे है। अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, बुखार व गर्मी से संबंधित बीमारियों से परेशान हैं।
दोपहर तीन बजे बारिश,गर्म तवे पर पानी छिड़का हो
आज दोपहर जब सूर्यदेव अपने पूरे तेज पर थे लगभग 3 बजे 5 मिनिट की हल्की बरसात होने लगी जिससे सडके गिली हो गई। तपती गर्मी मे यह बरसात ऐसी लग रही थी जैसे गर्म तवे पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। उसके बाद गर्मी और बरसात का मिलने उमस पैदा कर गया। इस उमस भरी गर्मी के कारण लोग परेशान होते दिखाई। इस उमस भरी गर्मी में कूलर और पंखो ने भी काम करना बंद कर दिया था।
25 मई से शुरू होगें नौतपे
पंचांग के मुताबिक 25 मई 2025 को ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वह इस दिन सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर गोचर करेंगे। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में आठ जून 2025 तक रहने वाले हैं। ऐसे में 25 मई 2025 से नौतपा की शुरुआत होगी।