शिवपुरी। पहलगाम की घटना को लेकर भारतीय सेना के अदय पराक्रम को सराहते हुए मातृशक्ति महिला समन्वय के नेतृत्व में मंगलवार को राजेश्वरी मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में संघ की बालिकाओं द्वारा घोष की आकर्षक प्रस्तुति दी गई, उसके पीछे भारत माता की झांकी के साथ डीजे के देशभक्ति गीतों के साथ बालिकाओं द्वारा करतबों का प्रदर्शन पूरे मार्ग में किया गया।
मातृशक्ति महिला समन्वय से जुड़ी पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति डॉ सुषमा पांडे, किरण उपल, अनु मित्तल, रेणु शर्मा सहित आईटीबीपी की महिला जवान सहित शहर की सैकड़ों महिलाओं ने तिरंगा थाम कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा माधव चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में अनेकों स्थानों पर शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किय।
इस दौरान आईटीबीपी की महिला जवान सहित भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर संघ से राजेश गोयल रजत, स्वदेशी जागरण मंच से गोपाल गौड़, कवि आशुतोष शर्मा, प्रदीप अवस्थी सहित बड़ी संया में शहरवासी एवं मातृशक्ति महिला समन्वय की महिलाएं मौजूद रही। सभी के प्रति आभार प्रदर्शन डॉ सुषमा पाण्डे द्वारा व्यक्त किया गया।