SHIVPURI NEWS - 30+ वाले लोगों के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप अभियान शुरू

Bhopal Samachar

शिवपुरी। 20 फरवरी से जिले में अब तक का सबसे बड़ा हेल्थ चेकअप अभियान शुरू हो रह्य है। इस अभियान का नाम' निरोगी काया' है, और इसका उद्देश्य डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ते देख 30 साल और उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों की फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग करना है। यह अभियान 31 मार्च 2025 तक चलेगा।

सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि इस अभियान के तहत तीन प्रमुख बीमारियों, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और फैटी लिवर की स्थिति की जांच की जाएगी। जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक) पर सप्ताह में पांच दिन हेल्थ कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा, आशा और एएनएम कार्यकर्ता घर-घर जाकर 30 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को स्क्रीनिंग के लिए बुलाएंगे। जिन लोगों को पहले से ये बीमारियां हैं, उनकी री-स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जाएगी।

रिसर्च रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इस अभियान के तहत हर स्क्रीनिंग और री-स्क्रीनिंग का डेटा 24 घंटे के अंदर 'एनसीडी पोर्टल' पर दर्ज किया जाएगा, जिससे 30 साल और उससे ऊपर के सभी व्यक्तियों का हेल्थ डाटा सरकार के पास उपलब्ध होगा। इसका उपयोग हेल्थ पॉलिसी बनाने में किया जाएगा। जो लोग पहली बार डायबिटीज या हाई बीपी से पीड़ित पाए जाएंगे, उन्हें इलाज के लिए मुफ्त दवाएं दी जाएंगी।

'निरोगी काया' अभियान

30 साल और उससे ऊपर के व्यक्तियों की फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी। इस स्क्रीनिंग में तीन प्र तीन प्रमुख बीमारियों का पता चल सकेगा डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर। सभी जांच पूरी तरह से मुफ्त होंगी और रिपोर्ट तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बार स्क्रीनिंग का 100 प्रतिशत लक्ष्य रखा गया है

अस्पतालों और हेल्थ सेंटर पर बीपी मॉनिटर, ग्लूकोमीटर और टेस्ट स्ट्रिप्स उपलब्ध कराई जाएंगी। इस बार का लक्ष्य 100% स्क्रीनिंग का रखा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिले के सभी 30 साल और उससे ऊपर के व्यक्तियों की जांच होनी चाहिए। जिन जगहों पर अब तक स्क्रीनिंग नहीं हुई है, वहां विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
पहली बार बनेगा हेल्थ डाटा बैंक इस अभियान के तहत हर व्यक्ति का हेल्थ डाटा एनसीडी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा, जिससे हेल्थ पॉलिसी बनाने में मदद मिलेगी।

कैसे होगी जांच
ब्लड शुगर टेस्ट से डायबिटीज का पता चलेगा।
बीपी मशीन से हाई ब्लड प्रेशर की जांच की जाएगी।
अल्ट्रासाउंड या अन्य टेस्ट से लीवर में फैट की स्थिति देखी जाएगी।

शिवपुरी में 30+ उम्र वालों की जांच फिर से शुरू

शिवपुरी में 30 साल और उससे ऊपर के 650,191 लोगों में से 506,775 का परीक्षण किया गया, जिसमें 26,935 हाइपरटेंशन और 16,291 शुगर के मरीजों की स्क्रीनिंग हुई। हालांकि, फॉलोअप न कराना चिंता का विषय है। अब, 20 फरवरी से 30+ उम्र के लोगों की डायबिटीज, हाई बीपी और फैटी लिवर की जांच फिर से शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य सही समय पर मरीजों की स्थिति का पता लगाकर उचित इलाज करना और जटिलताओं को रोकता है।
संजय ऋषिश्वर, सीएमएचओ