शिवपुरी। शिवपुरी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कलेक्टर शिवपुरी के प्रयासों के चलते दो स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों को भोपाल से जिले में पदस्थ किया गया है। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर पदस्थ किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ करने के लिए कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य अमला सतत प्रयासरत है।
इसी के चलते ग्रामीण स्तर पर प्रसूती सेवाएं सुदृढ करने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा हेतु डॉ निशा आर्य को पदस्थ किया गया है वहीं डॉ मेधा गोयल को भी भोपाल से पदस्थ कर शिवपुरी भेजा गया है दोनों की चिकित्सक संविदा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। इनकी पदस्थापना से विकासखंड स्तर पर नियमित रूप से गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और युवतियों को प्राप्त होगा।