SHIVPURI NEWS - करैरा की युवती ने की पनीपत में शादी, घर से गायब हो गई थी

करैरा। करैरा थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 साल की युवती बीते 27 अप्रैल 2023 को अपने घर से बिना बताए गायब हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से पुलिस व परिजन इसकी तलाश में जुटे थे। बाद में पुलिस ने एक सूचना पर से युवती को पानीपत हरियाणा से दस्तयाब किया है। हालांकि युवती पानीपत में शादी कर आराम से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक युवती जब गायब हुई तो वह पानीपत में किसी से पहले से ही परिचित थी।

वहां जाने के बाद वह काम करने लगी और फिर उसने शादी कर ली। इधर करैरा में उसके परिजन बात-बात पर उसको डांटते थे, इसलिए वह घर छोड़कर चली गई थी। शादी करने के बाद युवती की अपने परिजन से भी बात होने लगी थी।