SHIVPURI NEWS - ​मनियर में षड्यंत्र पूर्वक रोका गया पानी, भरते भरते हाथों में पड़ गए छाले

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के वार्ड नंबर-12 मनियर क्षेत्र की रहने वाली महिलाएं आज मंगलवार को कलेक्टर के पास पानी दिलाए जाने की मांग को लेकर पहुंची। यहां उन्होंने अपने हाथों में पड़े छालों को दिखाते हुए कहा कि साजिशन उनके घरों में पहुंचने वाली सप्लाई को रोक दिया गया हैं। उन्हें अन्य स्थानों से हर रोज पानी भरकर लाना पड़ता हैं। ऐसा करते उन्हें महीनों बीत चुके हैं। इससे उनके हाथों में छाले तक पढ़ गए हैं। इसकी कई शिकायतें नगर पालिका सहित पार्षद से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

वार्ड-12 मनियर पार्क के पास रहने वाली महिलाओं ने बताया कि उनके घरों तक पहुंचने वाली पानी की सप्लाई के पाइप में षड्यंत्र पूर्वक कुछ फसवा दिया गया हैं। जिससे उनके घरों तक अब पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही हैं। जबकि उनके पास कुछ दूरी पर ऊंचाई पर रहने वाले परिवारों के घरों पानी पहुंच रहा हैं। उन्हें शंका हैं कि ऊंचाई पर रहने वाले परिवारों में से कुछ लोगों ने साजिश रचकर पानी के पाइपों में कुछ फंसवा दिया हैं। जिससे उनके घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंच पा रही हैं।

 इसकी शिकायत नगर पालिका से की थी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज सभी महिलाएं कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंची हैं। उनकी मांग है कि कलेक्टर नगर पालिका को पानी के पाइप लाइन की सफाई के निर्देश दें। जिससे उनके घरों तक पानी की सप्लाई पहुंच सके।