शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के घसारही गांव से मिल रही हैं जहां एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव खेत पर बनी झोपड़ी में लटका मिला हैं बताया जा रहा हैं जब पिता हर सुबह की तरह इस सुबह घर दूध लेकर नहीं पहुंचा तो बेटा खेत पर गया। तो उसने देखा तो उसके पिता का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घसारही गांव का रहने वाला 60 वर्षीय उदय सिंह ठाकुर रात में अपने खेत पर जाकर सोता था। गुरुवार शाम भी वह खेत पर सोने के लिए गया था। उदय सिंह ठाकुर रोज सुबह खेत से वापस आते वक्त घर दूध लेकर आता था। जब आज सुबह उदय सिंह घर दूध लेकर नहीं पहुंचा तब उसका बेटा भानू प्रताप अपने पिता को बुलाने सुबह 11 बजे खेत पहुंचा। जहां उदय सिंह ठाकुर का शव झोपड़ी में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था।
भानू प्रताप ने उसके पिता की हत्या की आशंका जताई। भानू का कहना है, झोपडी की इतनी ऊंचाई नहीं है कि फांसी लगाई जा सके। पिता का शव तखत पर मिला था, उनके पास में खून भी मिला है। बताया गया है कि उदय सिंह के एक बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य बेटा सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुका था। जिसके उपचार में काफी पैसा लग चुका था। इससे उदय सिंह ठाकुर डिप्रेशन में रहता था।
इनका कहना है
इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
अमोला थाना प्रभारी राज सिंह चाहर