SHIVPURI NEWS - पत्नी को लेने ससुराल गया था, सालो ने मारपीट कर दी, फांसी पर लटका

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में आने वाले पडोरा सड़क पर निवास करने वाला युवक अपने ही कमरे मे परिजनों को फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बताया जा रहा है कि वह अपने पत्नी को लेकर उसकी ससुराल गया था लेकिन वहां सालो से झगडा हुआ था उसके बाद वह सीधे अपने घर आया था। रात में परिजनों ने उसको फांसी के फंदे पर लटका देखा।

जानकारी के अनुसार पवन वाल्मीकि पड़ोरा सड़क थाना कोलारस ने बताया कि उसका छोटा भाई मिथुन वाल्मीकि उम्र 31 साल अपनी पत्नी को लेने राजा की मुडेरी गया हुआ था,उसकी पत्नी को वह लेने तीन-चार बार जा चुका था लेकिन उसके मायके वाले उसे भेज नहीं रहे थे।

मृतक मिथुन के भाई ने बताया कि इस बार भी वह अपनी पत्नी को लेने गया था वहां मिथुन के सालो ने उसकी मारपीट कर दी,इस बार भी उसकी पत्नी साथ नही आई। मिथुन बीती रात कब घर आया है इसकी जानकारी नहीं है।

रात मे जब पवन टायलेट करने का उठा तो उसके कमरे के किवाड़ खुले थे,किवाड़ खुले होने के कारण वह मिथुन के कमरे में गया तो देखा तो मिथुन रस्सी के फंदे पर लटका हुआ था।

परिजन मिथुन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब युवक के शव का पीएम कराकर जहां शुरू कर रही है। पवन ने बताया कि अक्सर उसकी पत्नी वापस नहीं आती है और उसी के मायके में रहती है साथ ही उसने छोटे भाई के साले बालवीर सुनील जीतू वाल्मीकि पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.