SHIVPURI में प्री-मानसून की बारिश हुई, यह आया है जिले में बारिश का गणित

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 2 दिन पूर्व नरवर मे बारिश हुई थी,बीते शुक्रवार को नरवर,करैरा और अमोला में बादल बरसे थे,लेकिन शिवपुरी प्यासी रह गई थी,शिवपुरी शहर का केवल बूंदाबांदी से संतोष करना पड़ा था,लेकिन आज शनिवार की शाम 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजे तक पानी बरसा है।

बताया जा रहा है कि यह बारिश मध्यप्रदेश में मानसून से पूर्व प्री मानसून के बदराओ ने कराई है। बारिश के होने के कारण शिवपुरी शहर का तापमान नीचे गिर गया और लोगों को ठंडी हवाओं ने राहत प्रदान की। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश में अब मानसून का इंतजार जल्दी ही खत्म होगा और मध्यप्रदेश मे छमाछम बारिश होगी।

मध्य प्रदेश में मानसून का कैलकुलेशन

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों के आसमान में मानसून के बादलों की एंट्री हो गई है। अगले 48 घंटे में मानसून के बादल उपरोक्त जिलों से लेकर इंदौर, भोपाल और जबलपुर तक के आसमान पर दिखाई देने लगेंगे। यदि इसी स्पीड से आगे बढ़े तो अगले 50 घंटे में मध्य प्रदेश के पूरे आसमान पर मानसून के बादल दिखाई देंगे, और इसी के साथ झमाझम बारिश की शुरुआत हो जाएगी।

मध्य प्रदेश मौसम और मानसून का पूर्वानुमान

IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया, भोपाल, इंदौर, जबलपुर संभाग में अब मानसून पहुंचेगा। इसके बाद अन्य जिलों में आएगा। सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में मानसून पहुंच सकता है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। इसे लेकर अब तक पॉजिटिव फीडबैक मिल रहा है।

इससे पहले गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के 43 जिलों में बारिश हुई थी। भोपाल के बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में 5 घंटे में 4.8 इंच बारिश दर्ज की गई थी। वहीं, सीहोर में 4 इंच बारिश हुई। इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बालाघाट समेत अन्य जिलों में भी तेज और रिमझिम बारिश हुई थी