SHIVPURI NEWS - नरवर में दिखा कांटे वाला अनोखा झाऊ मूसा, पानी की तलाश में घर में घुस गया

Bhopal Samachar

शिवुपरी। शिवपुरी जिले के नरवर नगर के पास एक अनोखा कांटे वाला चूहा देखा गया। इस चूहे के शरीर के ऊपर उसके हथियार नुमा नुकीले कांटे थे। यह चूहा नरवर नगर के ताल के पास स्थित एक घर में प्रवेश कर गया,इस अजीब जानवर को देख कर वाल डर कर घर से निकल गए। इस चूहे की सूचना तत्काल स्नेक सेवर सलमान को दी,सलमान से इस चूहे का रेस्क्यू किया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्र सलमान पठान ने पहले अजीब तरह के दिखने वाले छोटे जानवर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बता दें कि रेस्क्यू के दौरान जानवर ने अपने नुकीले कांटों से सर्प मित्र पर हमला भी बोल दिया था। सर्प मित्र सलमान पठान ने बताया कि यह छोटा सा जानवर पथरीले इलाकों में रहने वाला होता हैं।

इसे झाऊ मूसा-कांटे वाला चूहा के नाम से जाना जाता हैं। झाऊ मूसा-कांटे वाला चूहा की बनावट बिल्कुल कांटों से भरी हुई है। वह खतरे को पास आते ही तुरंत बॉल का आकार ले लेता हैं और पूरे शरीर में खतरनाक सुख कांटे लगे रहते हैं। जिनसे वह अपनी रक्षा करता हैं। सर्प मित्र ने बताया कि गर्मी के कारण और पानी की तलाश में यह अद्भुत चूहा बस्ती में घुस आया होगा। झाऊ मूसा का सुरक्षित रेस्क्यू कर अब उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।