SHIVPURI NEWS - विवाहिता की संदिग्ध मौत, जहर के साथ गले पर निशान, पुलिस की जांच शुरू

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड़ थाना सीमा दुल्हारा में निवास करने वाली एक 38 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का नशा करता है,आज सुबह पति-पत्नि में झगड़ा हुआ था। उसके बाद महिला ने जहर का सेवन कर लिया है। वही बताया जा रहा है कि महिला के गले पर निशान है इसलिए इस मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दुल्हारा गांव में निवास करने वाली कुशवाह धाकड उम्र 38 साल पत्नी अत्तर सिंह धाकड़ का आज सुबह अपने पति अत्तर सिंह से झगडा हो गया था। बताया जा रहा है कि अत्तर सिंह शराब का नशा करता था और इसी शराब की लत के कारण पति पत्नी में विवाद हुआ था।

गुस्से में आकर कुशवाह धाकड ने जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे आज दोपहर जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल चौकी ने मामले की जानकारी दर्ज करते हुए लाश को पीएम हाउस भेज दिया,बताया जा रहा है कि कुशवाह धाकड़ के गले पर निशान भी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।