SHIVPURI NEWS - काली रात में मुरम का अवैध उत्खनन और परिवहन,पलटा ट्रैक्टर,मजदूर की मौत

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना सीमा में आने वाले वरखेडा गांव में  एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार एक मजदूर की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबने से हो गई। तेंदुआ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कुछ मजदूरों को अवैध रूप से मुरम भरने के लिए रात के अंधेरे में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बरखेड़ा के पास हादसा हो गया। इस घटना में गोहरी गांव का रहने वाले 45 वर्षीय उपाई कुशवाह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई थी।

बाद में जेसीबी की मदद से उपाई कुशवाह के शव को निकाला गया था। बता दें ट्रैक्टर-ट्रॉली पर और भी मजदूर सवार थे। जो रात में भी घटना के बाद मौके से निकल गए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त मामले की जांच शुरू कर दी हैं।