SHIVPURI NEWS - मध्यप्रदेश अधिकारी व कर्मचारी एकता मंत्र के प्रदेश ने कार्यकारिणी की गठित, सौंपे नियुक्ति पत्र

Bhopal Samachar

करेरा। मध्य प्रदेश अधिकारी एवं कर्मचारी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने आज करैरा आकर जिला शिवपुरी ग्रामीण क्षेत्र की कार्यकारिणी गठित कर नियुक्ति पत्र सौपे हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्याम बाबू गुप्ता ने बताया कि जिला शिवपुरी ग्रामीण क्षेत्र महिला  प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मालती पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती नीलम त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष कुमारी कीर्ति शुक्ला, एवं किरण बघेल, महासचिव श्रीमती सलमा देवी बैरागी,जिला सचिव मीरा सोनी एवं श्रीमती जय कुमारी पड़ोलिया, जिला महामंत्री श्रीमती भावना गुप्ता, जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा चौहान को नियुक्त कर नियुक्त पत्र सौंपते हुए संगठन के हित में कार्य करने के लिए कहा है।

उन्होंने सभी कार्यकारिणी के सदस्यों से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कर्मचारियों अधिकारियों के हितों में एवं समाज कल्याण के कार्यों में कार्य करने के लिए कहा है और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भी शीघ्र घोषित करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के कल्याण के कार्यों के अतिरिक्त सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए यह संगठन तैयार रहेगा। आगामी बरसात के दिनों में संगठन वृक्षारोपण, शिक्षकों कर्मचारियों के सम्मान जैसे कार्य भी करेगा,। उपरोक्त नव नियुक्त कार्यकारिणी के गठन पर अधिकारी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।