SHIVPURI NEWS - कोर्ट रोड वाले कारोबारी नितिन की कर्बला में लाश मिली, बॉडी पर कपड़े नहीं थे

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के कोर्ट रोड पर निवास करने वाले युवक की लाश नग्न अवस्था में करवला के पुल के नीचे मिली है। लाश पर चोट के निशान है और जलाने का प्रयास भी किया है। मृतक युवक बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई करने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि युवक शनिवार से गायब था। युवक की गुमशुदगी सिटी कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई गई थी।

जानकारी के अनुसार कोर्ट रोड स्थित धर्मशाला वाले परिवार के नाम से जाने वाले नितिन शर्मा उम्र 40 साल अपने परिवार के साथ फिजिकल पर अशोक विहार कॉलोनी में किराए के मकान में निवास करता था। बताया जा रहा है कि नितिन शर्मा रविवार की सुबह से अपने घर से निकला था,लेकिन जब दोपहर तक घर वापस नहीं आया तो उसकी पत्नी साधना शर्मा ने फोन लगाया तो उसका मोबाइल बंद आ रहा था।  इसके बाद नितिन के लापता होने की सूचना साधना शर्मा ने फिजिकल थाने में दी थी। इसके बाद आज नितिन का शव करबला के पुल के नीचे मिला।

जानकारी मिल रही है कि नितिन शर्मा के गायब होने के बाद पुलिस ने उसकी सीडीआर पर काम शुरू किया और आगे की जांच में उसके अंतिम कॉल मंदिर पर बहार फूल बेचने वाली किसी महिला के साथ निकले,पुलिस ने इस महिला को राउंडअप किया था। बताया जा रहा है कि नितिन की लाश का पता महिला ने ही दिया था।

यह था क्राइम सीन  

नितिन की लाश नग्न अवस्था में फिजिकल थाना सीमा में करवला के पुल के नीचे मिला है। नितिन की शरीर पर एक भी कपडा नही था। नितिन के गले पर निशान है जो किसी धारदार हथियार के है। घटना स्थल पर किसी प्रकार के निशान नहीं थे,और ना ही नितिन का मोबाइल मिला। क्राईम सीन बोल रहा है कि नितिन की हत्या कर उसकी लाश करवला के पुल के नीचे फेंकी गई। इस हत्या के पीछे का कारण अवैध संबंध निकलकर आ रहे है,इस हत्या में दो से अधिक लोग शामिल हो सकते है।