SHIVPURI NEWS - देहरदा तिराहे पर चलती बाइक से गिरी पीएचई कर्मचारी की पत्नि, मौत

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के देहरदा रोड़ देहरदा तिराहे के पास चलती बाइक से एक महिला गिर पड़ी। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, महिला की मौत उपचार के दौरान हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला दें कि महिला के पति ने इस दुर्घटना का कारण खराब सड़क के चलते होना बताया हैं।

जानकारी के मुताबिक़ इंदार गांव का रहने बाला गणेश राम जाटव उम्र 58 साल शिवपुरी के पीएचई विभाग में पदस्थ है। जो अपनी नौकरी शिवपुरी में रहकर कर रहा है। आज यानी शनिवार को गणेश राम अपनी पत्नी कल्लो बाई उम्र 55 साल और अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर इंदार से शिवपुरी की ओर आ रहा था।

इसी दौरान देहरदा तिराहे के पास देहरदा रोड़ पर चलती बाइक से कल्लों जाटव गिरकर घायल हो गई थी। कल्लो को महिला को उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया था। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।