SHIVPURI NEWS - शिवपुरी जिला आज प्रदेश का सबसे गर्म रहा पारा 47 C के पार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश इस समय जल रहा है और शिवपुरी जिले ने अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। आज नौतपे के सातवे दिन ने उवाल मार दिया,आसमान से आग बरस रही थी। आज शुक्रवार को शिवपुरी का दिन का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 47 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आज शिवपुरी छतरपुर के साथ मध्य प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है। आज छतरपुर का तापमान 47.1 डिग्री रहा था। बता दें कि आज जिला दिन भर भयंकर लू की चपेट में रहा।