साली की शादी में अधिक पैसा खर्च, दामाद फांसी पर लटक गया,मौत

Bhopal Samachar

करैरा। साली की शादी में ज्यादा पैसे खर्च होने पर पति नाराज हो गया। घर पर झगड़ा हुआ तो पत्नी मायके लौट गई। इधर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। करैरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक विद्याराम जाटव निवासी ग्राम झिरी थाना सरमथुरा जिला धौलपुर राजस्थान हाल निवास तहसील के सामने करैरा ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मृतक की पत्नी कुसुम जाटव ने बताया कि 3 मई को मायके में मेरी बहन की शादी थी। शादी में ज्यादा पैसे खर्च हो गए। इसी बात से नाराज होकर पति विद्याराम करैरा चले आए। जब करैरा लौटी तो पति झगड़ा करने लगे। नाराज होकर अपने मायके चली गई। सोमवार को पति को कॉल लगाया तो रिसीव नहीं हुआ। पड़ोसी महेंद्र जाटव को कॉल लगाकर पति से बात कराने को कहा। महेंद्र घर पर पहुंचे और खिड़की से झांका तो विद्याराम पंखे पर फांसी के फंदे से लटका दिखा।