SHIVPURI NEWS - पूर्व विधायक बघेल हुए भाजपा में शामिल, सीएम से मिले

Bhopal Samachar

शिवपुरी। ग्वालियर चंबल संभाग में कांग्रेस को झटका देने वाली खबर है। जहां आज कांग्रेस के नेता और करैरा से विधायक रहे लाखन सिंह बघेल आज ग्वालियर पहुंचकर कर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और ग्वालियर लोकसभा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।  

बताया जा रहा है। कि पूर्व विधायक लाखन सिंह बघेल ग्वालियर लोकसभा से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी कर रहे थे। पूर्व विधायक को टिकट ने मिलने से नाराज होकर कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। पूर्व विधायक लाखन सिंह ने कहा कि मैं भाजपा की रीति नीति और भाजपा देश हित में काम कर रही है। इसी इनके कार्यों से प्रभावित होकर मैने भाजपा की सदस्यता ली है।

पूर्व विधायक बघेल 2003 से 2008 तक वे करैरा विधानसभा सीट से BSP के विधायक रह चुके हैं इसके बाद दिग्विजय सिंह ने उन्हें कांग्रेस में शामिल कराया था यहां बताना यह होगा की लाखन सिंह पाल बघेल समाज का बघेल समाज का बड़ा चेहरा भी हैं. ऐसे में लोकसभा चुनाव में BJP को इसका फायदा मिल सकता है. वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद लाखन सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं मिल रहा था।