SHIVPURI NEWS - मातृशक्ति का चेतना के स्वर कार्यक्रम में उमड़ी महिलाओं की भीड़

Bhopal Samachar

शिवपुरी।  शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में महिला समन्वय विभाग शिवपुरी का स्मारिका विमोचन चेतना के स्वर कार्यक्रम का मातृशक्ति द्वारा आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मातृशक्ति की विभाग संयोजक डॉक्टर सुषमा पांडे एवं सहसंयोजक  किरण अप्पल और उनकी पूरी टीम की मुख्य भूमिका रही। इस स्मारिका चेतना के स्तर को तैयार करने में 3 महीने का समय लगा और कई विद्वानों और विदुषी ने अपने लेख लिखे हैं।

कार्यक्रम के शुरुआत से ही नक्षत्र का हॉल पूरा फुल था सभी ने बढ़ चढ़कर भाग लिया मुख्य अतिथि रिटायर्ड जज वर्तमान में माननीय प्रांत संचालक अशोक कुमार पांडे जी ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया उनके द्वारा चेतन के स्वर स्वर नमक स्मारिका का विमोचन किया गया।

उन्होंने बताया कि पूर्व काल में भी नारी को हमेशा हमारे यहां पूजनीय ही माना गया है और सबसे आगे लेकर चला गया है और उसके कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए बीच के समय में जो लोगों ने भ्रांतियां फैलाई की नारी का अपमान हमारे यहां किया जाता है उसको उन्होंने बड़े सरल भाषा में बताया की नारी सदैव पूजनीय है और रहेगी।

अध्यक्षता कर रही बाल आयोग की मेंबर डॉक्टर निवेदिता जी ने नारी के शक्ति रूप स्वरूप और उसको किन-किन रूपों में उनकी स्थिति की जाती है और नारी के ही रूप है बताया इसके अलावा हमारे युवा पीढ़ी के बच्चे बैठे हो बेटियों जिन्होंने सामाजिक कार्य में साथ दिया है उनका सम्मान किया गया मंच संचालन पिंकी गोस्वामी के द्वारा किया गया और आभार डॉक्टर सुषमा पांडे विभाग संयोजन ने सभी का हर व्यक्त किया।