SHIVPURI NEWS - प्रियदर्शनी राजे के पहुंचने से पूर्व मातृशक्ति कार्यक्रम में भाजपा नेताओं में विवाद, 4 पर FIR

Bhopal Samachar

बदरवास। बदरवास में ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के मातृ- शक्ति कार्यक्रम के शुरू होने के पहले विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की मारपीट भी हो गई। इसके बाद मौके मौजूद पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम में प्रियदर्शनी राजे नहीं पहुंची थी। जब तक वे पहुंची विवाद खत्म हो चुका था और उसके बाद कार्यक्रम हुआ।

जानकारी के अनुसार रिजौदी निवासी यशपाल यादव, शाल कुमार यादव आदि ने पहले कॉल करके बदरवास नगर परिषद उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव को गाली गलौज की। फोन पर विवाद करने के बाद यह लोग अपने साथियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। यहां पर पहले से भूपेंद्र यादव के साथ विधायक महेंद्र यादव और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इनमें से कुछ बैजनाथ सिंह यादव के फोटो की टीशर्ट पहने हुए थे जिस पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह था। यह लोग वहां भूपेंद्र यादव से विवाद करने लगे जिसके बाद धक्का- मुक्की भी हो गई। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की जानकारी लगने पर एसडीओपी विजय यादव भी मौके पर पहुंच गए।

भूपेंद्र यादव ने बताया कि रिजौदी पंचायत की उन्होंने शिकायत की है जिसमें तीन करोड़ के भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। इसके अलावा एक वर्ष पहले उनकी शिकायत पर अवैध रेत पर कार्रवाई हुई थी जिसमें आरोपित पक्ष के लोगों पर 15 लाख का जुर्माना हुआ था। इस कारण यह दुश्मनी रखते हैं और विवाद करने कार्यक्रम में पहुंच गए।

यदि विधायक के गनर और कार्यकर्ता नहीं होते तो यह लोग बदतमीजी कर सकते थे। मामले में एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि तीन-चार लोगों पर 151 की कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने रवि यादव, महेंद्र यादव, शील कुमार यादव, यशपाल यादव आदि पर कार्रवाई की है।