शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले के ग्राम खेरोना से मिल रही हैं जहां पिता के खर्च का खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर फट गया। जिससे पूरा सामान तहस नहस हो गया। पूरा सामान जल कर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम खैरोना के रहने वाले पूरन जाटव पिता स्व.जगन्नाथ ने बताया कि आज 22 मार्च को मेरे पिता का खर्च था। जिसके लिए हमारे यहां खाना बन ही रहा था तभी अचानक से गैस सिलेंडर फट गया। जिससे पूरा खर्च का खाना का सामान जल कर राख हो गया। लोग देख कर दौडे और आग बुझाई,लेकिन तब तक कुछ भी बचा ही नहीं, सब जल चुका था।
घटना दोपहर आज 22 मार्च दोपहर 12 बजे की हैं और हमारे यहां हमारे रिश्तेदार सभी मेरे पिता जी के खर्च में आ चुके थे। साथ ही 3 से 4 क्विंटल मूंगफली भी जल कर राख हो गई।