गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी राव यादवेन्द्र सिंह यादव होंगे ? - SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar

शिवपुरी। गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में घोषित कर दिया है। अब आचार संहिता भी देश में प्रभावी हो चुकी है लेकिन कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है लेकिन जानकारी मिल रही है कि गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के राव यादवेन्द्र सिंह यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है क्योंकि गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से पीसीसी की ओर से केवल सिंघल नाम यादवेन्द्र सिंह के रूप में गया है इसलिए कयास लगाए जा रहे है कि आज शाम को होने वाली राष्ट्रीय कांग्रेस की मीटिंग में इस नाम पर मोहर लग सकती है।

जानिए  राव  यादवेन्द्र सिंह यादव के विषय में

राव यादवेन्द्र सिंह यादव अशोकनगर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके है। भाजपा के कद्दावर नेता स्व:राव देशराज सिंह यादव के छोटे बेटे है। दिवंगत राव देशराज सिंह यादव मुंगावली से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 3 बार विधायक रहे चुके है। वही यादवेन्द्र सिंह यादव की मां अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है।  यादवेंद्र सिंह यादव मप्र पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष अजय यादव उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) के छोटे भाई भी है। कुल मिलाकर यादवेन्द्र सिंह यादव एक राजनीतिक परिवार से हे

विधानसभा चुनाव हार गए थे यादव

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद यह परिवार भाजपा में उपेक्षित महसूस करने लगा था। इस कारण विधानसभा चुनावो से पूर्व 22 मार्च 2023 को राव यादवेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा को त्याग करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा का त्याग करने पर कांग्रेस ने उपकृत करते हुए 2023 के विधानसभा चुनावो में राव को मूंगालवी से अपना प्रत्याशी बनाया था। भाजपा से ब्रजेन्द्र सिंह यादव चुनाव लड़े थे और इस कांटे भरे मुकाबले में राव यादवेन्द्र सिंह यादव 5 हजार वोटो से चुनाव हार गए थे।