शिवपुरी में बरसे बदरा, किसानों के लिए आगे के 24 घंटे टेंशन भरे,पढिए पूरी खबर

Bhopal Samachar
शिवपुरी शिवपुरी में एक बार फिर अचानक मौसम ने करवट ली है। आज शुक्रवार की दोपहर 4 बजे अचानक तेज आंधी के साथ काली घटा छाई और हल्की बूंदाबांदी शहर में हुई है। बता दें कि 27 फरवरी को भी जिले का मौसम बिगड़ गया। जहां जिले के कई क्षेत्रों में आंधी-बारिश के साथ ओले भी गिरे थी।

जिससे किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ था। एक बार फिर आज बिगड़े मौसम ने किसानों की माथे चिंता की चिंता की लकीरें खींच दी है। आज शुक्रवार की दोपहर 4 बजे से फिर एक बार मौसम बिगड़ चुका है। जबकि आज दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन मौसम के बदलने से तापमान एकाएक गिरावट देखने को मिली है।

आज मौसम विभाग द्वारा दोपहर साढ़े तीन बजे जारी किए अलर्ट में शिवपुरी सहित मुरैना, श्योपुर कलां और ग्वालियर में बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया था। बता दें कि आज शुक्रवार और कल शनिवार दो मार्च को भी मौसम विभाग ने शिवपुरी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) ईरान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक्टिव हो चुका है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है। इसी के चलते मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।