SHIVPURI NEWS - शीत लहर के कारण कंपकपा रहा है शिवपुरी,10 किलो मीटर की रफ्तार से चल रही है हवा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज मौसम के मिजाज को बिगडे हुए पूरा एक सप्ताह हो गया है। 31 दिसंबर की रात से बरस रहा कोहरा अब ओस भी बरसा रहा है। वही सूर्यदेव भी हठ योग धारण करे आसमान में नहीं आ रहे है इस कारण मौसम में नमी की मात्रा बढ गई है और गलन महसूस हो रही है रही सही कसर आज चलने वाली हवा ने पूरी कर दी है।

आज शिवपुरी जिले में हवा की रफ़्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह हवा पूर्व दिशा से से चल नहीं हैं इस कारण लोग ठंड के कारण ठिठुर रहे है। दोपहर एक बजे जिले का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।

बाजार में काम बंद
कोहरा, धुंध के साथ ठंड का सितम जारी है। कोहरे व ठंड की आगोश में बाजारों की रौनक गायब हो रही है। कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते सुबह देर से बाजार खुल रहे हैं, जबकि शाम को जल्द बंद हो रहे हैं। शाम के सात बजते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। दुकानदार दिनभर ग्राहकों का इंतजार करते रहते हैं।

आग ही बनी एक सहारा
बाजार में ठंड के कारण ग्राहक नहीं आ रहे है। बाजार के दुकानदार सिर्फ औपचारिकता के लिए अपनी दुकान खोल रहे है। बाजार के दुकानदार अपनी दुकानों के आगे अलाव जलाकर बैठे है ओर देश दुनिया और भारत की राजनीति पर चर्चा कर रहे है हवी सूर्यदेव से अगले रोज दर्शन देने का आग्रह कर रहे है।

इस गलन भरी ठंड में इंसान,पशु पक्षी और फसल तक प्रभावित हो रही है। सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण फसलों पर नुकसान की आशंका को बल मिल रहा है। ठंड के इस अटैक के कारण प्रतिदिन शासकीय एडवाइजरी भी जारी हो रही है।